शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पचावली में बाइक सवारों में ट्रॉला चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। घटना में बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए।
वीरसिंह कुशवाह निवासी अटाराई थाना इंदार ने बताया कि वह बाइक से किसी काम से जा रहे थे। बाइक पर जगदीशसिंह व रामगोपाल कलावत भी बैठे हुए थे। जैसे ही वह पचावली रोड सेसई पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रॉला के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते वह बाइक सहित जमीन पर गिर गए और चोटिल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में वीरसिंह की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment