Press "Enter" to skip to content

अमरजीत कौर को किया दहेज के लिए प्रताड़ित @Rannod News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बीजरी में रहने वाली एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। अमरजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी बलजीतसिंह सिख केे साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी की। जिससे परेशान होकर वह अपने पिता के यहां चली गई और मामले से अवगत कराया। जिस पर पिता ने भी पुत्री के ससुरालीजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिस पर अमरजीत कौर थाने गई और दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर बलजीतसिंह, रीचपालसिंह, रण्णजीत कौर के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!