Press "Enter" to skip to content

नाबालिग पर राहुल बना रहा था शादी का दबाव, तंग आकर कर ली आत्महत्या | Rannod News

शिवपुरी। जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत 30 जून को एक नाबालिग ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी। जहर खाने का कारण गांव के रहने वाले एक युवक द्वारा शादी का दबाव बनाया जाना बताया जा रहा था जिससेे परेशान होकर नाबालिग ने ऐसा कदम उठाया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की जहां विवेचना में पाया गया कि युवक नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर उसने ऐसा घातक कदम उठाया। पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रन्नौद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 17 वर्ष की नाबालिग को राहुल परिहार नाम का युवक परेशान करता था। नाबालिग द्वारा उसे कई बार समझाईश दी गई लेकिन वह नहीं माना। बाद में वह युवक नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा जिससे परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जब परिजनों को इस बात का पता चला तो वह अपनी पुत्री को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई। मामले तत्समय पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की। विवेेचना के दौरान पता चला कि उक्त युवक नाबालिग पर शादी के लिए दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर उसने जान दे दी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!