Press "Enter" to skip to content

पति ने पत्नी को किया दहेज के लिए प्रताड़ित | Rannod News

शिवपुरी। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आंगर बीजरी में एक पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। भावना दांगी 30 वर्ष निवासी ग्राम बीजरी ने बताया कि उसकी शादी भानू उर्फ भदुल्ला पुत्र अमोलसिंह दांगी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। भावना ने बताया कि उसके व परिजनों द्वारा कई बार भानू को समझाया लेकिन वह नहीं माना। जिससे परेशान होकर भावना थाने गई और मामले में पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!