Press "Enter" to skip to content

रन्नौद थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को दबोचा / Rannod News

रन्नौद। थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम माढ़ा में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने के लिए रखे हुए हैं, सूचना पर से थाना प्रभारी रन्नौद द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश हेतु रवाना किया गया, पुलिस टीम द्वारा ग्राम माढ़ा में आरोपी राजाराम पुत्र होरलिया जाटव उम्र 40 साल निवासी ग्राम माढ़ा के घर के पास दबिश देकर 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उनि. अनिल रघुवंशी, सउनि बृजमोहन सेलर, प्रआर. सरदार सिंह, आरक्षक सुरेश धाकड़ एवं आरक्षक राजवीर की सराहनीय भूमिका रही।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!