Press "Enter" to skip to content

ग्राम अकाझिरी में विवाद हुआ तो लगा दी बाइक में आग | Rannod News

रन्नौद। रन्नौद थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम अकाझिरी मेें एक युवक ने विवाद के चलते बाइक में आग लगा दी। घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। मामलेे में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार रन्नौद के ग्राम अकाझिरी में कमरजी लोधी का विवाद गांव के रहने वाले युवक से हो गया। विवाद के बाद कमरजी लोधी युवक के घर गया और वहां खड़ी बाइक में आग लगा दी। मौके मौजूद महिला विमला पत्नी रामदास लोधी ने कारण पूछा तो उसे जान से मारने की धमकी देकर कमरजी लोधी चला गया। घटना में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। मामले में पुलिस ने विमला लोेधी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!