अयोध्या

यह बुधवार सुबह अयोध्या के राम मंदिर के बाहर की तस्वीर है। यहां आरएएफ भीड़ को कंट्रोल करने में लगी है।
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बुधवार को दूसरा दिन है। मंगलवार को भक्तों की भारी भीड़ बेकाबू होने के बाद आज सख्त पहरा है। आरएएफ के जवान मंदिर के बाहर लगे हुए हैं। अनाउंसमेंट करके भक्तों की भीड़ को मैनेज किया जा रहा है।
इधर, बुधवार को रामलला के श्रृंगार की तस्वीर सामने आई है। इसमें रामलला हरे वस्त्र में सोने का मुकुट पहनकर दर्शन दे रहे हैं। भक्तों की भीड़ को देखते हुए आज से रामलला 15 घंटे दर्शन देंगे। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक। दोपहर 12 बजे केवल भगवान को भोग और आरती के लिए मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद होंगे।
मंगलवार को भारी भीड़ के बाद अंदर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ताकि भक्त लाइन में अंदर जाए। सुरक्षा से जुडे़ एक अधिकारी ने बताया कि मंदिर के बाहर आज लाइन लगी हुई है। मंगलवार को जो अफरा-तफरी जैसा माहौल था। वह अब नहीं है। ग्रुप बनाकर भक्तों को गर्भगृह में भेजा जा रहा है।
सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद चेकिंग के बाद श्रद्धालुओं को रामजन्मभूमि पथ पर प्रवेश मिल रहा है। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने मंगलवार रात में ही स्टील की मजबूत रेलिंग लगा दी है।
आज की 5 तस्वीरें देखिए…

यह बुधवार सुबह की रामलला की तस्वीर है। भगवान को हरे वस्त्र में सजाया गया है।

मंगलवार को भीड़ बेकाबू होने के बाद अयोध्या में मंदिर के रास्तों में स्टील की बैरिकेडिंग कर दी गई है।

राम मंदिर के आसपास पूरे रास्ते में आरएएफ तैनात है। अनाउंसमेंट करके भक्तों को गाइड किया जा रहा है।

सिर्फ मंदिर के बाहर नहीं, बल्कि अंदर की स्टील की बैरिकेडिंग की गई है। ताकि भक्त एक-एक करके अंदर आए।

यह फोटो बुधवार सुबह की है। बड़ी संख्या में भक्त आयोध्या पहुंच रहे हैं।










Be First to Comment