अयोध्या

अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू ने कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे और रामलला के दर्शन किए।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट के मंत्री महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे। इस दौरान उनका स्वागत किया गया। इसके बाद CM व कैबिनेट के सदस्यों ने रामलला के दर्शन किए।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा, ‘अब रामराज्य आ गया है। अयोध्या का विवाद 500 साल के संघर्ष के बाद निपट गया है। यह देश के लिए एक शुभ संकेत है।’ वह अयोध्या में भी अपना प्रतीक चिह्न बनाएंगे और प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ से बात करेंगे। यह कैसा होगा इसका स्ट्रक्चर अभी तय किया जाना है।
उन्होंने कहा, ‘आज हम लोग रामलला के दर्शन करने यहां आए हुए हैं और ये हमारे लिए बहुत ही अच्छा अवसर है। अरुणाचल प्रदेश से कुल 70 लोग आए हुए हैं।’
CM को एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
सबसे पहले देखिए ये तीन तस्वीरें…

अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू मंगलवार को अयोध्या पहुंचे।

पेमा खांडू ने कहा, ‘अब रामराज्य आ गया है। अयोध्या का विवाद 500 साल के संघर्ष के बाद निपट गया है।”

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट ने रामलला के दर्शन करने के बाद ग्रुप फोटो खिंचवाई।
स्वागत के लिए बनाई गई थी कोर टीम
श्री राम दर्शन यात्रा के मीडिया प्रमुख दिवाकर सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट पर स्वागत करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों को सौपीं गई है। स्वागत प्रभारी शैलेंद्र कोरी को बनाया गया है।

अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
11 फरवरी को यूपी के सभी विधायक अयोध्या आएंगे
यूपी के सभी विधायक 11 फरवरी को अयोध्या आएंगे। वह राम लला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। यूपी के विधायक लखनऊ से सुबह 8 बजे बस से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। अगर कोई विधायक अपनी पत्नी को भी साथ ले चाहता है तो ले जा सकता है।

अरुणाचल प्रदेश के CM पेमा खांडू की कैबिनेट के सदस्य इलेक्ट्रिक बस रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए।










Be First to Comment