Press "Enter" to skip to content

7 मंत्रियों को भाजपा ने दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा गुजरात नड्डा ने, महाराष्ट्र मिलिंद देवड़ा-प्रफुल्ल पटेल ने, बिहार से पर्चा भरा मनोज झा ने /#NATIONAL

नई दिल्ली/मुंबई

राज्यसभा चुनावों के लिए कैंडिडेट्स के नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है। राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग होनी है। इससे पहले भाजपा ने हैरान करने वाले ऐलान किए हैं।

भाजपा ने उत्तर प्रदेश में नामांकन के आखिरी दिन 8वां कैंडिडेट उतारा, वहीं 7 केंद्रीय मंत्रियों को राज्यसभा के लिए दोबारा नॉमिनेट नहीं किया है। BJP ने राजस्थान में भी तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारा है।

राज्यसभा में सबसे ज्यादा 10 सीटें उत्तर प्रदेश में खाली हैं। इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार में 6-6, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 5-5, कर्नाटक और गुजरात में 4-4, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, राजस्थान में 3-3, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ में 1-1 सीट खाली है।

15 राज्यों में 56 राज्यसभा सीटें

27 फरवरी को 56 सीटों पर चुनाव होंगे
राज्यसभा की 56 सीटों पर 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। चुनाव आयोग इसके लिए 8 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया था। गुरुवार (15 फरवरी) को यानी नॉमिनेशन की आखिरी तारीख है। 27 फरवरी को ही रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे।

2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होंगे
2024 में राज्यसभा से 68 सांसद रिटायर होने वाले हैं। इसमें 9 केंद्रीय मंत्री हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित 56 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!