पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल के पुत्र ने राज्यसभा सांसद सिंधिया के बैनर पर लोगों को बैठालकर खिलाया खाना

शिवपुरी। खबर शिवपुरी जिले से आ रही है यहां एक फोटो वायरल हुआ है। इस फोटो में पूर्व नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह के पुत्र लोगों को खाना खिला रहे हैं। अगर वह खाना खिला रहे होते तो नार्मल बात थी लेकिन जब उन्हें मौजूदजनों को बैठाने की जगह नहीं मिली तो उन्होंने राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैनर को फर्श बना दिया और उस पर बैठाकर खाना खिलाया और खुद भी परोसा। यह एक्सक्लूसिव फोटो फास्ट समाचार के पास आई है। यह फास्टसमाचार यह दावा नहीं करता कि यह फोटो कितनी पुरानी है, लेकिन जिन सिंधिया के कारण नपाध्यक्ष की कुर्सी मिली उन्हीं के बैनर पर इस तरह लोगों को खाना खिलाया किस बात की ओर संकेत दे रहा है।