Press "Enter" to skip to content

प्रियंका बोलीं- देश के लिए खून दिया है हमारे देश ने: उत्तराखंड में कहा- समझ नहीं सकते ये हमारी देशभक्ति को; अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे हम /NATIONAL

देहरादून

प्रियंका गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड के रामनगर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ”हमारे परिवार ने देश के लिए खून दिया।

ये मेरे परिवार को कितनी भी गालियां दें, मेरे शहीद पिता का अपमान करें, लेकिन हम चुप रहते हैं, क्योंकि ये हमारे संघर्ष को नहीं समझते।

हम चुप रहते हैं, क्योंकि इस देश के लिए आस्था और सच्ची श्रद्धा हमारे दिल में है। हमारी सरकार आई तो अग्रिवीर योजना को खत्म करेंगे।”

प्रियंका ने कहा कि मोदी जी, जो टीवी, मंच और होर्डिंग पर दिखते हैं। वह नहीं हैं, जो आप समझ रहे हैं। आपने 10 सालों से परखा है। चुनाव के समय आपका एक ही सवाल होना चाहिए। आपके जीवन में तरक्की आई है या नहीं?

प्रियंका ने कहा- बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी

आपके जीवन का अनुभव ही सच्चाई है। बाकी, कुछ भी सच्चाई नहीं है। हिंदू धर्म में भी यही कहते हैं कि सच्चाई वह है, जिसका अनुभव आपको है। सच्चाई यह है कि खुद को ईमानदार बोलकर भ्रष्ट साबित हुए। मैंने आपके सामने सच्चाई रख दी। आपकी जिम्मेदारी क्या बनती है? जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ा होना चाहिए।

अपने अनुभव पर उतरिए। असलियत को सझझिए। जो नेता आपके सामने हैं। जो धर्म का इस्तेमाल करते हैं। वोट लेने के लिए उनको समझिए। अब बार-बार मोदी सरकार नहीं चलेगी। इस बार जनता की सरकार बननी चाहिए। इस बार बेरोजगार नौजवान की सरकार बननी चाहिए। ऐसी सरकार बननी चाहिए, जिसके लिए आप सर्वोपरि हैं।

प्रियंका ने कहा- चुनाव को मुद्दे पर लड़वाओ, धर्म पर नहीं

मैं सिर्फ इतना कहती हूं कि चुनाव को मुद्दे पर लड़वाओ। धर्म पर नहीं। 10 साल बीत गए हैं। जनता से सब कुछ देख लिया है। जनता चाहती है कि मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाए।

आपके मुद्दे क्या हैं। पेपर लीक, रोजगार। नौजवान बच्चे बेरोजगार बैठे हैं। क्योंकि सरकार की कोई स्कीम नहीं है। देश की जो संपत्ति पूर्वजों ने बनाई है। यह सब उद्योगपति मित्रों को दे दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!