शिवपुरी। पोहरी रोड स्थित बस स्टैंड शिवपुरी के पास इलेक्ट्रॉनिक दुकान की शटर उचकाकर चोर घुस गए। चोर 30 हजार रुपए कैश सहित 80 हजार रुपए की चोरी करके ले गए हैं। दुकानदार ने सिटी कोतवाली थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकानदार अमित कुमार पुत्र बच्चन लाल बंसल निवासी एसपी कोठी के पीछे हाथीखाना शिवपुरी का कहना है कि उसकी बस स्टैंड पोहरी पर इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है।
22 जुलाई की रात 8 बजे ताला लगाकर घर चला गया था। 23 जुलाई की सुबह 8 बजे पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा मिला। अज्ञात बदमाश दुकान की शटर उचकाकर अंदर रखा करीब 50 हजार रुपए कीमत का इलेक्ट्रॉनिक सामान और काउंटर से 30 हजार रुपए कैश चुराकर ले गए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।






Be First to Comment