पोहरी। खबर पोहरी क्षेत्र से आ रही है। यहां जेसीबी और बोलेरो की भिडंत हो गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत तथा 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार सबलगढ़ निवासी लगभग 10 लोग बोलेरो में सवार होकर शिवपुरी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यहां से वापस सबलगढ़ जा रहे थे जैसे ही बोलेरो पोहरी—मोहना रोड हरियाखेड़ी मकरीझरा के पास पहुंची तो मोड पर जेसीबी से आमने—सामने की जोरदार भिडंत हो गई। घटना में बोलेरो सवार शिवकुमार अग्रवाल उर्फ बल्ले निवासी मानीपुरा सबलगढ़ की मौत हो गई वहीं 9 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।




