Press "Enter" to skip to content

कोटा की महिलाओं पोहरी के ज्वैलर्स को उलझाया बातों में, 10 हजार की पायल उड़ाई / Pohari News

शिवपुरी। पोहरी थाना खेत्र के स्टेट बैंक के पास सोरे—चांदी की दुकान चलाने वाले नरेंद्र सोनी की दुकान पर चार महिलाओं ने चांदी की पायल चोरी कर ली और जाने लगी। वह तो शुक्र मनाओ पड़ौसी दुकानदार का जिसने पुलिस को सूचना दी। यहां पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिलाओं से चुराई हुई पायल को बरामद किया।

जानकारी के अनुसार नरेंद ्रसोनी की दुकान पर सोने—चांदी की खरीददारी करने चार महिलाएं आई और आभूषण देखने लगी। इतने में एक महिला ने दुकानदार को बातों में लगा लिया और दस हजार कीमत की पायल चोरी कर ली। चोरी के बाद महिलाएं सुनार की दुकान से रफूचक्कर हो गई।

दुकानदार नरेंद्र सोनी ने जब दिखाए गए सामान का मिलान किया तो एक जोड़ी पायल कम मिली। दुकानदार ने महिलाओं का पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। लेकिन महिलाएं उससे बहस करने लगी, इसी दौरान मौके पर भीड़ लग गई। वहीं, पड़ोसी दुकानदार जितेंद्र चौहान ने इसकी सूचना पोहरी थाना पुलिस को दी तो महिलाओं ने चुराई गई पायल दुकानदार के सुपुर्द कर दी। मौके पर पहुंची। पुलिस महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई।

पोहरी थाना प्रभारी जितेंद्र चंदेरिया के अनुसार महिलाएं कोटा की रहने वाली है। उनके साथ बच्चें भी थे। महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह करौली मैया के दर्शन करने राजस्थान जा रहीं थी। दुकानदार नरेंद्र सोनी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई। उसका कहना है कि उसे चोरी गया सामान मिल चुका है, वह शिकायत नहीं करना चाहता है। शिकायतकर्ता के अभाव में महिलाओं को छोड़ दिया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!