Press "Enter" to skip to content

PM मोदी बोले- भ्रष्टाचार का कॉपीराइट DMK के पास: एक फैमिली की कंपनी बन गई है पार्टी, एंटी-तमिल कल्चर को बढ़ावा दिया है इन्होंने /NATIONAL

चेन्नई

वेल्लोर में मोदी ने कहा- NDA सरकार वेल्लोर के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।

लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री आज (10 अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर हैं। मोदी ने वेल्लोर में जनसभा के दौरान कहा- DMK के पास करप्शन का कॉपीराइट है। पूरी फैमिली मिलकर तमिलनाडु को लूटने का काम कर रही है। पार्टी एक फैमिली की कंपनी बन गई है। इन्होंने एंटी-तमिल कल्चर को भी बढ़ावा दिया है।

मोदी ने कहा कि DMK तमिलनाडु को पुरानी सोच में फंसा कर रखना चाहती है। DMK की फैमिली पॉलिटिक्स की वजह से यहां के यूथ को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल रहा है। इस पार्टी में आगे बढ़ने के लिए 3 क्राइटेरिया है। पहला- फैमिली पॉलिटिक्स, दूसरा- करप्शन और तीसरा एंटी तमिल कल्चर।वेल्लोर के बाद प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के मेट्टुपालयम में दोपहर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे महाराष्ट्र के नागपुर के रामटेक भी जाएंगे। यहां पर शाम 6 बजे उनकी रैली होगी।

मोदी की स्पीच की 3 मुख्य बातें…

1. 2014 के पहले भारत की इकोनॉमी बहुत खराब थी
2014 के पहले भारत को हमारी इकॉनॉमी बहुत कमजोर थी। देश में केवल स्कैम की खबरें आती थीं। भारत के बारे में बहुत बुरा कहा जाता था। भारत की इकोनॉमी कभी भी फेल हो सकती थी, लेकिन अब वही भारत दुनिया की बड़ी शक्ति के रूप में उभरा है। इसमें तमिलनाडु की बड़ी भूमिका रही है।

2. NDA सरकार ने तमिलनाडु के लोगों के लिए विकास किया
NDA सरकार वेल्लोर के लोगों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। वेल्लोर का एयरपोर्ट जल्द ही पूरा हो जाएगा। इससे वेल्लोर एयर कन्कटेविटी के मैप में आजाएगा। 2014 के बाद से यहां रेलवे का भी विकास हुआ है। स्टेशनों की संख्या के साथ रेलों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

3. पूरे राज्य में लूट का खेल चल रहा है
अभी खुलासा हुआ है सैंड स्मगलर्स ने 2 साल में राज्य का 4600 करोड़ रुपए का लॉस किया है। पूरे राज्य में लूट का खेल चल रहा है। हम केंद्र सरकार से राज्य के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपए भेजते हैं। ये पैसा DMK के करप्शन के भेंट चढ़ जाता है।

DMK ने राज्य के भविष्य और छोटे बच्चों को नहीं छोड़ा। स्कूल में भी ड्रग्स कारोबारी हैं। NCB ने जिस ड्रग लॉर्ड को गिरफ्तार किया है। उसके संबंध स्टालिन फैमिली से है। इन चुनाव में तमिलनाडु की जनता DMK के पापों का हिसाब करेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!