Press "Enter" to skip to content

गुजरात पहुंचेंगे आज मोदी शामिल होंगे अमूल के गोल्डन जुबली समारोह में, लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे 22,850 करोड़ के विकास कार्यों के /#NATIONAL

अहमदाबाद

PM मोदी आज गुजरात में रहेंगे। शाम को वाराणसी जाएंगे। 24 और 25 फरवरी को दोबारा गुजरात आएंगे।

PM नरेंद्र मोदी आज से लगातार 4 दिनों तक गुजरात और उत्तर प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। वे 23 फरवरी को वाराणसी और 3 दिन (22, 24 और 25) गुजरात में रहेंगे। PM गुजरात में उत्तर गुजरात, मध्य गुजरात, दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कुल 22 हजार 850 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

काकरापार के परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं का दौरा करेंगे
PM आज अहमदाबाद में कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर को नवसारी जाएंगे। वे यहां के वांसी-बोरसी में मित्रा पार्क का भूमिपूजन करेंगे। इस दौरान वे सूरत महानगरपालिका और ड्रीम सिटी के 5041.09 करोड़ के 59 विकास कार्यों का ई-लोकार्पण और ई-भूमिपूजन करेंगे। शाम को वे काकरापार के परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं का भी दौरा करेंगे।

काकरापार एटॉमिक एनर्जी प्लांट की दो यूनिट्स देश को समर्पित करेंगे।

काकरापार एटॉमिक एनर्जी प्लांट की दो यूनिट्स देश को समर्पित करेंगे।

मोदी का ऐसा रहेगा आज का शेड्यूल
1. सुबह 10:45 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ, अमूल फेडरेशन) के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगे।
2. दोपहर 12:45 बजे वालीनाथ महादेव मंदिर तरभ में दर्शन करेंगे।
3. दोपहर 1:00 बजे तरभ में मंदिर का शिलान्यास करेंगे।
3. दोपहर 2 बजे विभिन्न परियोजनाओं और सार्वजनिक कार्यों में भाग लेंगे।
4. शाम 4:15 बजे नवसारी में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे।
5. शाम 6:15 बजे काकरापार के परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं का दौरा करेंगे।
इसके बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लिए रवाना हो जाएंगे।

द्वारका में ओखा और बेट द्वारका को जोड़ने वाले सिग्नेचर पुल का निर्माण 2017 में शुरू हुआ था।

द्वारका में ओखा और बेट द्वारका को जोड़ने वाले सिग्नेचर पुल का निर्माण 2017 में शुरू हुआ था।

24 फरवरी को द्वारका जाएंगे
पीएम मोदी 24 फरवरी को द्वारका जाएंगे। यहां वे द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बेट द्वारका के लिए नव-निर्मित सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 बजे द्वारका में सार्वजनिक समारोह में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां से वे जामनगर जाएंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

गुजरात का पहला एम्स का कंटेनर हॉस्पिटल 1200 करोड़ की लागत से राजकोट जिले के परापिपलिया गांव में बन रहा है।

गुजरात का पहला एम्स का कंटेनर हॉस्पिटल 1200 करोड़ की लागत से राजकोट जिले के परापिपलिया गांव में बन रहा है।

25 फरवरी का PM का कार्यक्रम
PM 25 फरवरी को राजकोट में गुजरात के पहले एम्स के कंटेनर हॉस्पिटल और सौराष्ट्र के सबसे बड़े महिला अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 1,056 करोड़ की लागत से तैयार राजकोट-सुरेंद्रनगर रेलवे डबल ट्रैक प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे। अपने आखिरी कार्यक्रम में वे शाम 4:45 बजे राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!