Press "Enter" to skip to content

प्लांटेशन की दीवार तोड़कर चरा रहे थे मवेशी, वन रक्षक ने रोका तो बरसा दिए लात-घूसे / Khaniyadhana News

शिवपुरी। खबर खनियांधाना थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां प्लांटेशन में मवेशियों को भगाने को लेकर वन रक्षक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार फरियादी वन रक्षक कुलदीपिंसह पुत्र स्व. व्हीएस गौरव ने बताया कि 18 अगस्त को वह अपनी ड्यूटी पर नाहरी प्लांटेशन पर था। यहां उसने देखा कि प्लांटेशन की दीवार टूटी पड़ी है और उसके अंदर मवेशी चर रहे हैं। जिस पर कुलदीप ने मवेशियों को भगा दिया। इतने में मवेशी मालिक छोटेसिंह पुत्र हरदेवसिंह निवासी रिझाई आ गया और वन रक्षक के साथ गाली-गलौंज करने लगा और कहने लगा कि उसके मवेशी इसी तरह आएंगे। जब वन रक्षक ने गाली-गलौंज करने से मना किया तो लात-घूसों से मारपीट कर दी और भाग गया। घटना क बाद वन रक्षक थाने आया और मामले में शिकायत दर्ज करवाई।

More from KhaniyadhanaMore posts in Khaniyadhana »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!