पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर में एक 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को कुएं पर नहाने गई जहां उसका पैर फिसल गया जिससे वह कुएं में गिर गई और उसकी मौत हो गई। किशोरी का शव अगले दिन कुएं से बाहर निकाला। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नबावसिंह यादव निवासी सिलपुरा हाल निवासी कैंप बदनपुर ने बताया कि उसका बेटा जितेंद्र यादव आर बेटी सोनम यादव 17 वर्ष मेरी ससुराल बदनपुर में मंगल यादव के यहां बचपन से रह रहे हैं। बुधवार की रात 10 बजे पता चला कि बेटी सोनम यादव दोपहर 3 से 4 बजे के बीच कुएं पर नहाने गई थी जिसके बाद उसका शव कुएं से मिला।






Be First to Comment