Press "Enter" to skip to content

आहत PHE कर्मचारी ने मांगी राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु, लिखा पत्र

शिवपुरी। शहर के पीएचई कार्यालय में सेवारत एक कर्मचारी ने एरियर की राशि और पदस्थापना में गड़बड़ी से परेशान होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र भेजा है, जिसमें इच्छा मृत्यु की मांग की है। वर्तमान में पीएचई में कार्यभारित माली वर्ग-4 पर सेवारत अशोक शर्मा ने पत्र में लिखा है कि उसे 30 साल न्यायालय से नौकरी के लिए लड़ते हो गए हैं, फिर भी अब तक न्याय नहीं मिला है। शिवपुरी में वह दैनिक वेतन भोगी पर पंप अटेंडर के लिए भर्ती हुआ था। उसने नियमित किए जाने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। इसके बाद न्यायालय ने उसे नियमित करने के निर्देश दिए, लेकिन विभाग ने उसे क्लास-3 की जगह 4 में माली के पद पर भर्ती कर दिया। यह भी ठीक था, लेकिन अब उसका एरियर का भुगतान नहीं किया जा रहा, जबकि प्रमुख सचिव से लेकर ईएनसी तक ने इस संबंध में वरिष्ठ कार्यालय को निर्देशित किया है। ऐसी स्थिति में उसके पास इच्छा मृत्यु के सिवा कोई चारा नहीं है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!