Press "Enter" to skip to content

पत्नी को समुद्र में डुबाया 5-स्टार होटल के मैनेजर ने: घुमाने ले गया था गोवा बीच; बोला- उसे शक हो गया था मेरे अफेयर का / #NATIONAL

पणजी

29 साल का गौरव कटियार गोवा के कोर्टयार्ड बाय मैरियट का मैनेजर है। उसकी पत्नी दीक्षा हाल ही में उसकी साथ रहने आई थी।

गोवा के एक 5-स्टार होटल के मैनेजर ने अपनी बीवी को समुद्र में डुबा दिया। पहले तो उसने पत्नी की मौत को हादसा बताने की कोशिश की, लेकिन बाद में हत्या की बात कबूल ली। गोवा पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। घटना शुक्रवार (20 जनवरी) की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 19 जनवरी को एक टू व्हीलर बुक की थी। दोपहर करीब 3:35 बजे वह अपने पत्नी को लेकर काबो डे रामा बीच पर गया। वहां दोनों ने कुछ समय चट्टानों पर गुजारा। इसके बाद पानी में चले गए। इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी को समुद्र में डुबा दिया।

गौरव पहले चेन्नई के पार्क हयात होटल में काम करता था। एक महीने पहले गोवा आया था।

गौरव पहले चेन्नई के पार्क हयात होटल में काम करता था। एक महीने पहले गोवा आया था।

कपल की पहचान 29 साल के गौरव कटियार और 27 साल की दीक्षा गंगवार के रूप में हुई है। दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। गौरव पहले चेन्नई में काम करता था। एक महीने पहले उसने गोवा के कोलवा स्थित कोर्टयार्ड बाय मैरियट में काम शुरू किया था।

आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी लखनऊ में रहती थी। उसके साथ रहने के लिए वह भी गोवा आ गई थी। दीक्षा को शक था कि उसके पति का किसी और से अफेयर है। उसने पति से पूछताछ भी की थी। इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

ये गोवा का काबो डे रामा बीच है, जहां कपल घूमने गया था।

ये गोवा का काबो डे रामा बीच है, जहां कपल घूमने गया था।

पर्यटकों के वीडियो से हुआ खुलासा
गोवा के क्यूनकोलिम के डिप्टी एसपी संतोष देसाई ने बताया कि बीच पर फोटो-वीडियो ले रहे कुछ पर्यटकों ने कपल को पानी में उतरते देखा था। हालांकि, उन्हें शक तब हुआ जब उन्होंने गौरव को अकेले वापस जाते हुए देखा। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। लौटते वक्त गौरव के साथ उसकी पत्नी नहीं थी।

इसके कुछ देर बाद पर्यटकों को दीक्षा का शव पानी में तैरता मिला। क्यूनकोलिम पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पहले तो गौरव ने इसके हादसा बताने की कोशिश की। हालांकि, वीडियो के बारे में बताने पर उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली।

महिला के शरीर पर गला घोंटने और चोटों के निशान
पुलिस के मुताबिक, महिला के शरीर पर गला घोंटने और अन्य चोटों के निशान थे, जिससे पता चलता है कि हत्या से पहले कपल के बीच हाथापाई हुई थी। पुलिस गौरव के कॉल डिटेल की जांच भी कर रही है। उसे शनिवार को लोकल कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि दीक्षा के परिवार के गोवा पहुंचने पर पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!