Press "Enter" to skip to content

मंडी सचिव ने NEWS GROUP में परोसी अश्‍लील Video, दर्ज हो सकती है FIR

शिवपुरी। सोशल मीडिया पर अश्‍लील पोस्ट डालने के मामले में शिवपुरी जिले के कई अधिकारी, कर्मचारी और आमनागरिक चर्चा में रह चुके हैं और कई के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। इसी तरह का मामला एक बार फिर देखने में आया है। करैरा से संचालित एक प्रतिष्ठित अखबार के न्यूज गु्रप में  मोबाइल नंबर 9827329101 से अश्‍लील वीडियो पोस्ट कर दी। वीडियो में एक पुरुष एवं महिला पूरी तरह नग्न अवस्था में पड़े हुए हैं। ट्रू कॉलर पर सर्च करने पर उक्त नंबर अनिल शर्मा के नाम से सर्च हो रहा है। सूत्रों की मानें तो उक्त नंबर किसी मंडी सचिव का है, लेकिन जब इस नंबर पर संपर्क साधा गया तो उक्त मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा था। खासबात यह है कि वीडियो डालने के कुछ समय बाद ही वह गु्रप से लेफ्ट हो गए। 

पोस्ट डालने के बाद जानें गु्रप मेमरों की प्रतिक्रियाएं

इसके बाद गु्रप से जुड़े अन्य लोगों के कमेंट्स भी आना शुरू हो गए। संजीव ने लिखा इस व्यक्ति को गु्रप से हटाओ, इसके बाद एक मेंबर ने लिखा कि यह साहिब मंडी नरवर का एम्पलोई है। फिर दूसरे कमेंट्स में मामला दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद बाद सौरभ ने लिखा कि इस तरह  की वीडियो डालकर एक सभ्य गु्रप के मेम्बरों का अपमान हुआ है मैं करैरा पुलिस को आवेदन देकर एफआईआर की माँग करूंगा। इसके बाद गु्रप एडमिन ने लिखा कि यहशासकीय कर्मचारी ने पोस्ट डाली है। मैं सभी मेंमरों से माफी मांगता हूं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!