मुरादाबाद

यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण मुरादाबाद से शुरू हो चुका है। आज राहुल के साथ प्रियंका गांधी मुरादाबाद से फतेहपुर सीकरी तक यात्रा कर रही हैं। मुरादाबाद प्रियंका की ससुराल है।
दरअसल, 21 फरवरी को कानपुर पहुंचने के बाद यात्रा रूक गई थी। 2 दिन के ब्रेक के बाद शनिवार को मुरादाबाद से यात्रा फिर शुरू हो चुकी है। अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस से होकर यात्रा आगरा पहुंचेगी। यहां अखिलेश यादव यात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद राजस्थान में एंट्री कर जाएगी।
बता दें कि यूपी में चंदौली से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई थी। यहां प्रियंका गांधी को पहुंचना था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह यात्रा में शामिल नहीं हो सकी थीं। इसलिए शनिवार को न्याय यात्रा के 42वें दिन, पहला मौका है, जब भाई राहुल के साथ प्रियंका नजर आने वाली हैं।
न्याय यात्रा 3 किमी. चलकर संभल फाटक पहुंची
न्याय यात्रा करीब 3 किमी. चल चुकी है। अब यात्रा संभल फाटक पहुंची है। लोग इस यात्रा में शामिल है। घरों की छतों पर लोग इकट्ठा दिख रहे हैं। राहुल-प्रियंका के नारे लग रहे हैं। कुल 7 किमी. की यात्रा मुरादाबाद में निकलनी है।
बच्चे को जीप पर बैठाकर राहुल ने पूछे सवाल

भीड़ में राहुल गांधी को एक बच्चा नजर आया। उसको उन्होंने जीप पर बैठा लिया। वह उस बच्चे से लगातार कुछ बातें करते दिख रहे थे। लोग राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।
न्याय यात्रा शुरू, राहुल-प्रियंका ने हाथ दिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया
मुरादाबाद में राहुल गांधी पहुंच चुके हैं। वह न्याय यात्रा में शामिल है। लाल रंग की जीप पर प्रियंका गांधी भी उनके साथ है। जामा मस्जिद चौराहा से राहुल की न्याय यात्रा रवाना हो चुकी है।










Be First to Comment