
नरवर। मगरौनी के किशनपुर गांव में आधी रात 2.30 बजे पत्नी पड़ौस में रहने वाले प्रेमी से बातचीत कर रही थी। बाहर से रात में लौटे पति ने देख लिया और इतनी रात बातचीत करने की वजह पूछी। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और पत्नी व उसके प्रेमी ने मिलकर पति की मारपीट कर दी।
मगरौनी के किशनपुर निवासी लखना पुत्र बाल किशोर शाक्य ने मगराैनी चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सात-आठ दिन से बाहर था और 28-29 दिसंबर की रात 2.30 से 3 बजे घर लौटा तो देखा कि पत्नी दुर्गेश शाक्य अपने पड़ोसी प्रेेमी उमेश जाटव से बातचीत कर रही थी। टोकने पर दोनों ने मिलकर मुझे पीटा। पुलिस ने पत्नी दुर्गेश व उमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं पत्नी दुर्गेश ने अपने पति लखना जाटव पर भी मारपीट का केस दर्ज कराया है।




