Press "Enter" to skip to content

 कांग्रेस की चुनाव से पहले नारी न्याय गारंटी योजना: सरकारी नौकरी में 50% आरक्षण का वादा, एक लाख सालाना मदद गरीब महिलाओं को /#NATIONAL

नई दिल्ली

ये तस्वीर कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के खंडवा में 26 नवंबर 2022 को ली गई थी।

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही कहा कि सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं को आधा हक दिया जाएगा।

कांग्रेस ने 5 योजनाओं का ऐलान किया…

1. महालक्ष्मी गारंटी: इसके तहत सभी गरीब परिवार की एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

2. आधी आबादी-पूरा हक: इसके तहत केंद्र सरकार की नई नियुक्तियों में आधा हक महिलाओं को मिलेगा।

3. शक्ति का सम्मान: इस योजना के तहत आंगनवाड़ी, आशा और मिड-डे मील वर्कर्स के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।

4. अधिकार मैत्री: इसके तहत हर पंचायत में महिलाओं को उनके हक के लिए जागरूक करने और जरूरी मदद के लिए अधिकार मैत्री के रूप में एक पैरा-लीगल यानी कानूनी सहायक की नियुक्ति की जाएगी।

5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल: सभी जिला मुख्यालयों में कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक होस्टल बनाएंगे और पूरे देश में इन होस्टल की संख्या दोगुनी की जाएगी।

राहुल ने सोशल मीडिया पर इस गारंटी योजना की जानकारी शेयर की।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from NationalMore posts in National »
More from New DelhiMore posts in New Delhi »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!