Press "Enter" to skip to content

नदिया उगल रही सोना-चांदी, अब दगौरा नदी के किनारे मिले चांदी के सिक्के / Rannod News

 

रन्नौद। खबर कोलारस अनुविभागीय रन्नौद से आ रही है ,जहां पुलिस ने चांदी के सिक्के बरामद किए हैं! बता दें कि बीते दिनों तेज बारिश के चलते नदी नाले उफान पर आ गए थे, तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की ग्राम पचावली दगौरा नदी के किनारे चांदी के सिक्के निकल रहे हैं! सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता रन्नौद, एएसआई बृजमोहन , एएसआई पाठक प्रधान आरक्षक सरदार सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए! चांदी के सिक्कों को पुलिस ने जप्त कर लिया, पुलिस ने बताया कि चांदी के सिक्के पुरातत्व विभाग के लिए इन्वेस्टिगेशन बनेंगे, क्योंकि चांदी के सिक्के काफी पुराने हैं जिन पर विक्टोरिया महारानी, ईस्ट इंडिया, नामांकित हैं, फिलहाल पुलिस ने सभी चांदी के सिक्कों को विधिवत विवेचना करते हुए जप्त कर के आगे की कार्रवाई के लिए अग्रसर कर दिए हैं!

अभी इस बात का पता नहीं चल पाया कि आखिर यह चांदी के सिक्के आए कहां से! कहीं नदी नालों में कोई बड़ा खजाना तो नहीं आ गया, या कुछ और संभावनाएं तो नहीं है, इसके बारे में तो पुरातत्व विभाग ही जांच का विषय बनाएगा! लेकिन ग्रामीण हर रोज नदी नालों पर घूम रहे हैं क्योंकि चांदी के सिक्के मिलना, अपने आप में बहुत बड़ी बात है और बहुत बड़ी उम्मीद भी है!

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!