Press "Enter" to skip to content

मौत बनकर दौड़ी 108, चालक था नशे में, महिला को मारी टक्कर, वाहन गिरा खाई में / Khaniyadhana News

खनियांधाना। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम देवरी में एम्बूलेंस चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए सड़क पर जा रही महिला में टक्कर मार दी इसके बाद एम्बूलेंस खाई में गिर गई। घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। वहीं एम्बूलेंस चालक शराब के नशे में धुत्त था।

मिली जानकारी के अनुसार एम्बूलेंस चालक खाली एम्बूलेंस लेकर कहीं जा रहा था। एम्बूलेंस की रफ्तार अनियंित्रत थी। इसी रफ्तार के कारण देवरी के समीप एम्बूलेंस के चालक ने सड़क किनारे खड़ी महिला रामकली कुशवाह में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह जमीन पर गिर गई इसके बाद एम्बलेंस खाई में जा गिरी। घायल महिला के परिजनों ने बताया कि एम्बूलेंस चालक शराब के नशे में था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जहां पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। वहीं महिला को गंभीर हालत में झांसी रैफर किया गया है।

More from KhaniyadhanaMore posts in Khaniyadhana »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!