शिवपुरी। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ केवी वर्मा की पत्नी रिंकी वर्मा ने गुरुग्राम में आयोजित हुई मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में शामिल होकर 5 वां स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता इसी माह आठ अगस्त को आयोजित हुई थी और गुरुवार को इसके नतीजे घोषित किए गए।
मूलत: भिंड में जन्मी और पली बढीं 37 वर्षीय रिंकी वर्मा ने बताया कि वह बचपन से ही मिस इंडिया बनने का ख्बाब देखती थी। जब अखबार में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के फोटो और उनके बारे में समाचार पत्रों में खबरें छपती थीं तो उसे वह गंभीरता से पढ़ती थी। उन जैसा बनने का सपना देखती थी। जब साल 2006 में मेरा विवाह हुआ तो अपने पति डॉ केवी वर्मा को अपने सपने के बारे में बताया। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम मिस इंडिया तो अब नहीं बन सकती क्योंकि आप हमारी श्रीमती जी बन गई हैं। आप मिसेज इंडिया बनने का जतन शुरू कर सकती हैं। इसके बाद दो बेटे हो गए और उनके लालन-पालन में लग गई। बच्चे बढ़े हुए तो 2020 में लॉकडाउन लग गया। उन दिनों समय अधिक मिलता था इसलिए सोशल साइट्स को खोजना शुरु किया। इसी दौरान 2020 में एक मिस इंडिया ऑनलाइन कॉम्पटीशन हुआ। इसमें मैंने भी हिस्सा लिया। इसमें मेरा वजन 65 किलो था। इस वजह से मैं विनर बनने से रह गई लेकिन मैंने तय कर लिया कि अब मुझे मिसेज इंडिया कॉम्पटीशन में फिर शामिल होना है। इसके लिए डॉक्टर पति ने जब डाइट प्लान के साथ कुछ एक्सरसाइज बताई और सोशल साइट्स के साथ ग्वालियर में कुछ ट्रेनिंग हासिल की तो आत्मविश्वास बढ़ा और मेरा 10 किलो वजन कम हुआ। उसी दौरान एमआईक्यूएस द्वारा जब मिसेज इंडिया कॉम्पटीशन आया तो उसके होस्ट फिल्म स्टार अमन वर्मा और जज फिल्म स्टार महिमा चौधरी ने कई सवाल जवाब किए।






Be First to Comment