Press "Enter" to skip to content

मड़ीखेड़ा से हाे रही गंदे पानी की सप्लाई, पीने व नहाने के लिए मंगा रहे टैंकर / Shivpuri News

शिवपुरी। भारी बारिश के बाद मड़ीखेड़ा डेम से गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। यह पानी ब्राउन रंग का रहा है और लगभग 5 दिनों से गंदा पानी नलांें में आ रहा है। लोगाें ने इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की लेकिन अभी तक कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है और गंदे पानी की सप्लाई लगातार जारी है। वहीं मामले में अधिकारियेां का कहना है कि बाढ़ के कारण पानी गंदा आ रहा है और इसे साफ बनाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन अधिकारियों की बातें सिर्फ बाताें तक रह गई है कार्रवाई कुछ भी नहीं हो रही। जिन घरों में मड़ीखेड़ा से सप्लाई जा रही है उन्होंने बताया कि इतने गंदे पानी की सप्लाई हो रही है कि उससे नहा तक भी नहीं सकते। पीने व नहाने के लिए प्रायवेट टैंकरों से पानी मंगा रहे हैं अधिकारियों को भी बताया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!