Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर सरपंच और पूर्व सरपंच में खूनी संघर्ष, क्रॉस केस दर्ज | Lukwasa News

लुकवासा। लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम उदली में सरपंच और पूर्व सरपंच में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी व कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिए जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम उदली के सरपंच रामवीर यादव और पूर्व सरपंच विष्णु धाकड़ में जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी जमीनी विवाद के चलते रविवार को दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना अधिक बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे की जमकर मारपीट कर दी और दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने राहुल पुत्र रामवीर सिंह यादव की शिकायत पर विष्णु धाकड़, दीपक धाकड़, कल्लू, मुकेश, उम्मेद  के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं विष्णु धाकड़ की शिकायत पर रामवीर, राहुल, भोले निवासी बडेरा एवं देवीलाल जाटव निवासी केलधार के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!