शिवपुरी। कोलारस के ग्राम लुकवासा में रहने वाले एक युवक की पत्नि को उसके सास-ससुर अपने परिचितों के साथ घर आए और जबरन उसकी पत्नि को अपने साथ ले गए। जिसकी शिकायत पीडि़त युवक ने थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने फरियादी की सास-ससुर और 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 365, 368 और 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। पीडि़त युवक ने प्रेम विवाह किया था इसके बाद वह और उसकी पत्नि दांपत्य जीवन अपने गृह गांव लुकवासा में गुजार रहे थे, लेकिन उसके सास-ससुर को प्रेम विवाह से ऐतराज था जिस कारण वह अपनी पुत्री को जबरन उसके घर से उठाकर ले गया।
पीडि़त रानू पुत्र महेंद्र रघुवंशी निवासी गांधी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत शाम वह अपने घर पर पत्नि के साथ था उसी समय उसकी सास चंदा यादव, ससुर मलखान सिंह यादव और अन्य 5-6 लोग गाडिय़ों से उसके घर पर आए और जबरन उसकी पत्नि को पकड़कर गाड़ी में बैठाकर वहां से भाग गए। घटना के बाद उसने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी उसकी पकड़ में नहीं आए। इसके बाद पीडि़त युवक ने कोलारस थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई और जांच के बाद मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया।





Be First to Comment