Press "Enter" to skip to content

जमीनी विवाद पर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले लाठी, फर्शें व हुए फायर | Kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम डोंगरपुर मेें जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज की तथा लाठी, फर्शे से हमला कर हवाई फायर भी किए। मामले में पुलिस ने दोनोें पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी हैै। 
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र जण्डेलसिंह जादौन व संग्राम पुत्र लक्ष्मण गिरी निवासी मानीपुरा में जमीनी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद के चलते 6 जून को दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष के लोग आ गए और एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षोें के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी, फर्शे व डंडों से हमला कर दिया। वहीं संग्राम पक्ष के लोगों नेे हवाई फायर भी किए। घटना में दोनों पक्षाें के लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने धर्मेंद्र जादौन की शिकायत पर सिंघराम, गोलू व रूपेेश गोेस्वामी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है वहीं संग्राम की शिकायत पर जण्डेल, जितेंद्र, धर्मेंद्र, लल्लू जादौन के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचेना श्ुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!