शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत भदौरिया ढावा के पास एबी रोड लुकवासा पर एक बस चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए वाहन सवार युवकों मेें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए। मामले ेमें पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बृजमोेहन, अमित व हरिओेम वाहन मेें सवार होेकर पिछोेर जा रहे थे तभी भदौरिया ढावा के पास एबी रोड लुकवासा पर पीछे से तेज गति सेे आ रही हंस बस के चालक ने वाहन सवार युवकों में टक्कर मार दी जिससे वह चोटिल होकर घायल हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 व 108 एम्बूलेंस मौके पर पहंुची और घायलों कोे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवया। मामले में पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment