Press "Enter" to skip to content

सराफा की दुकान पर खरीददारी करने गई महिला का पर्स उड़ाया | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत सराफा की दुकान पर खरीददारी करने गई महिला का रुपयों से भरा पर्स चोरी हो गया। घटना के बाद चोर को काफी तलाशने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। मामले में महिला ने कोलारस थाने में शिकायत दर्ज करवाई जहां पुलिस ने केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 
आशाबाई पत्नी साहबसिंह निवासी ग्राम पिपरौदा ने बताया कि 3 जून को दोपहर के समय वह सर्राफ किशनमल जैन की दुकान पर खरीददारी करने गई हुई थी। उसी समय किसी व्यक्ति ने रुपए से भरा पर्स चुरा लिया। महिला ने बताया कि पर्स में करीबन 10 हजार रुपए थे। पर्स चोरी होने के बाद आसपास खोजबीन की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!