Press "Enter" to skip to content

तेज रफ्तार ट्रेेक्टर की टक्कर से बाइक सवार घायल | Kolaras News

कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत रामपुर भड़ौता रोड पर रविवार की देर शाम एक ट्रेक्टर चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घाायलों को कोलारस 108 के पायलट देेवेंद्र नामदेेव व ईएमटी राजकुमार पंडोेरिया इलाज के लिए अस्पताल लेेकर आए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 
ईएमटी राजकुमार पंडोरिया व पायलट देवेंद्र नामदेव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि रामपुर भड़ोता रोड पर एक व्यक्ति घायल हो गया हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस पूछताछ में घायल बाइक सवार राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार शााम को वह मुबारक पुर से अपने घर कोलारस जा रहा था तभी रामपुर भड़ौता रोड पर एक ट्रेक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलातेे हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राधेश्याम जमीन पर गिर गया और गंभीर चोटिल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!