Press "Enter" to skip to content

गेहूं खरीदी सही न कराने पर केस दर्ज ,कर रखा था फ़र्ज़ी पंजीयन | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस के गेहूं खरीदी केंद्रों पर बाहर के कई किसानों ने फर्जी पंजीयन करा लिया जिसकी शिकायत किसानों ने बीते रोज तहसीलदार व एसडीएम से की। मामले में जांच-पड़ताल के बाद कोलारस पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 
 
जानकारी के अनुसार रामजीलाल यादव की जमीन पर मुकेश सोनी नामक युवक ने पंजीयन करा लिया था। जब किसान रामजीलाल खरीदी केंद्र पर अपना गेहूं बेचने के लिए आया था जहां उसका गेहूं नहीं खरीदा गया और उससे कहा गया कि पंजीयन मुकेश सोनी के नाम पर हैं और मुकेश के आने पर ही फसल खरीदी जाएगी जिसके बाद िकसान रामजीलाल ने इसकी िशकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद तहसीलदार के प्रतिवेदन के बाद कोलारस थाना पुलिस ने युवक मुकेश सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!