Press "Enter" to skip to content

पूर्व मंडी उपाध्यक्ष सहित दो अन्य घरों पर चाेंरों का धावा, लाखों का माल समेेटकर हुए फरार | Kolaras News

सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद हुए चोर, पुलिस लगी जांच में
कोलारस। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पड़ौरा में बीते रोज चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पूर्व मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य दो घरों से लाखों का माल समेटकर फरार हो गए। चोरी की घटना पूर्व मंडी उपाध्यक्ष के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौेका-मुआयन कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
पूर्व मंडी उपाध्यक्ष के घर से ले गए 25 तौला सोना व 7 लाख 90 हजार नकद
चोर पूर्व मंडी उपाध्यक्ष के घ्ज्ञर से 25 तोला सोना व 7 लाख 90 हजार नकदी चुराकर ले गए। चोेरों ने घटना को अंजाम देने से पहले जिस कमरे में परिजन सो रहे थे वहां की बाहर से कुंदी लगा दी और फिर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उसके बाद चोर पडौस में रहने वाले ब्रजमोहन यादव के घर पर पहुंचे और यहां चोरों ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे 6 तोले सोने के आभूषणए 1 किलो चांदी सहित 1 लाख 80 हजार रुपये नकदी चुरा लिए इसके बाद चोरों ने हरीराम जाटव के घर को निशाना बनाया और यहां से आधा किलो चांदी और 20 हजार रुपये नकदी चुराए और फरार हो गए। 
 
लघुशंका के लिए उठे धर्मेन्द्र तो कुंदी लगी थी कमरे की
सीताराम रावत के पुत्र धर्मेन्द्र अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहे थेए जबकि उनके पिता दालान में सो रहे थे। जब वह रात 3 बजे लघुशंका के लिए उठे तो कमरे की बाहर से कुंदी लगी थी। उन्होंने अपने पिता को फोन लगाया और कुंदी लगाने का कारण पूछा तो उनके पिता ने कहा कि कुंदी उन्होंने नहीं लगाई है। कमरे की कुंदी खोलकर देखा तो अन्य परिजनों के कमरों की भी बाहर से कुंदी लगी थी। इसके बाद सभी परिजन जागे और देखा तो पूजा वाले कमरे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
चोरी की खबर के बाद पड़ोसी भी बोले.हमारे यहां भी हुई चोरी
जैसे ही रावत के घर में चोरी की खबर गांव में फैली तो उसके बाद ब्रजमोहन यादव और हरीराम जाटव भी मौके पर आ गए। बताया कि आवाज सुनकर जब वे जागे और छत से नीचे उतरे तो देखा कि कमरों के ताले टूटे थे। नकदी सहित आभूषण चोरी हो गए थे।
यह बोले टीआई
पड़ौरा कस्बे में चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरों की तलाश की जा रही है।
सतीश चौहान, टीआई कोलारस।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!