Press "Enter" to skip to content

फोरेस्ट वीट गार्ड की ऑफिस में घुसकर मारपीट | Kolaras News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम राजगढ़ में एक फोरेस्ट बीट गार्ड की ऑफिस में घुसकर चार लोगों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
लखन पुत्र पूरनचंद्र जाटव निवासी राजगढ़ में वीट गार्ड के पद पर पदस्थ है। 22 जुलाई को दोपहर के समय  जब वह अपने अॉफिस में था तभी वहां नरसिंह, दिलीप, महेंद्र, लोकचंद्र पुत्र हरीचरण खंगार निवासी ग्राम राजगढ़ आए और एक मामले को लेेकर गाली-गलौंज करने लगे। जब लखन ने गाली देने से मना किया तो उसकी लात-घूसों से मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले आरोेपितों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट व जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!