Press "Enter" to skip to content

नरवाई जलाते समय आग में गिरे किसान की जलकर मौत | Kolaras News

कोलारस। कोलारस से 8 किमी दूर ग्राम चकरा में शुक्रवार सुबह खेत में नरवाई जला रहे एक वृद्ध किसान की आग में गिरकर जलने से मौत हो गई। 
परिजनों ने बताया कि मृतक ब्लड प्रेशर की बीमारी थी और वह आए दिन बीपी बढ़ने से चक्कर खाकर गिर जाते थ्ज्ञे। जिनका इलाज भी चल रहा था। संभवत: इसी कारण वह आग में गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। 
जानकारी के अनुसार जगन्नाथसिंह दांगी (75) शुक्रवार सुबह प्रतिदिन की भांति अपने खेत पर गए थे। बताया जाता है कि खेत पर वह अकेले थे और खेत में लगी नरवाई को जला रहे थे। उसी समय उन्हें चक्कर आ गया और वह जलती आग में गिर गए जिससे दांगी झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। बाद में पुलिस भी वहां आ गई। जहां पुलिस ने पूछताछ की तो परिजनों का कहना था कि उन्हें ऐसा कोई शक नहीं है कि उनके साथ किसी ने घटना कारित की है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!