Press "Enter" to skip to content

जुआ खेलते हुए चार जुआरी ओर नगदी जप्त | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने चार जुआरियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों के पास से पुलिस ने नकदी व ताश की गड्डी जब्त कर जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।  
पुलिस को सूचना मिली कि एक्सचेंज के सामने राई रोड कोलारस पर कुछ लोग हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और जुआरियों की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पकड़ेे गए जुआरियों ने अपना नाम मुकेश पुत्र नारायण बराई, सुंदरलाल पुत्र काशीराम शिवहरे, रामू पुत्र हल्कू धाकड़, रविदास पुत्र बाबूदास बैरागी निवासी राई रोड कोलारस बताया। तलाशी लेने पर जुआरियों के पास से 1025 रुपए नकद व ताश की गड्डी जब्त की गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!