Press "Enter" to skip to content

किसानों ने सायलों केंद्र पर किया हंगामा, ऑपरेटर रूम में की तोड़फोड़ | Kolaras News

िशवपुरी।  बुधवार को कोलारस के बेंहटा साइलो केंद्र पर िकसानों ने हंगामा कर िदया। यह हंगामा करीब दो घंटे तक चला। किसान कच्ची पर्ची व नंबर लेट आने से परेशान थे जिस कारण उन्होंने ऑपरेटर रूप का गेट तोड़ दिया और रखे लेपटॉप फोड़ दिए। हंगामा होते देख ऑपरेटर व अन्य कर्मचारी मौके से भाग गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसडीएम आशीष तिवारी, एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया मौके सहित एक सैकड़ा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और िस्थति को संभाला। किसानों ने एसडीएम को बताया कि उन्हें कच्ची पर्चियां दी जा रही है वहीं खरीदी प्रक्रिया भी बहुत धीमी चल रही है और नंबर आने में तीन से चार दिन लग रहे हैं, वहीं भुगतान का भी कुछ पता नहीं। मामले को लेकर एसडीएम ने किसानों को समझाईश दी और कहा कि आप सब लोगों की लिस्ट बनाकर भोपाल भेजी जाएगी और भुगतान खाते में डलवा दिया जाएगा तब कहीं जाकर किसानों का आक्रोश शांत हुआ और मंडी में खरीदी शुरू करवाई गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!