Press "Enter" to skip to content

रंजिश पर विवाद, जमकर चले लात-घूसे, क्रॉस केस दर्ज | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत जाट मोहल्ला में दो पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। मामला रंजिश को बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षोें की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
जमुनाबाई पत्नी घनश्याम योगी व छोटी उर्फ गंगा पत्नी वय योगी निवासी जाट मोेहल्ला कोलारस के परिवार में रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश कोे लेेकर सोमवार को रात 9 बजे दोनों में विवाद हो गया ओर एक-दूसरे के साथ गाली-गलौंज करने लगे। विवाद होता देख दोनों परिवार के लोग आ गए और एक-दूसरे की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने जमुनाबाई की शिकायत पर वीरू योगी, छोटी बाई व छोटी येागी की शिकायत पर घनश्याम योगी, जमुनाबाई, केपी, जेपी योगी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!