Press "Enter" to skip to content

लापरवाही : खुले में भीग गया लाखों रुपए का चना, प्रबंधन एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ता रहा | Kolaras News

कोलारस। कोलारस में रविवार को हुई बारिश में मंडी में रखा लाखों रुपए का 20 हजार बोरी चना भीग गया। मामले को लेकर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई जिन्होंने कोई इंतजाम नहीं किए और सब एक-दूसरे पर दोष लगाते हुए अपना पल्ला झाड़ने लगे। 
बताया जाता है कि बेयर हाउस फुल होने के कारण चने की खरीदी मंडी प्रांगण में की जा रही थी और लगभग 20 हजार बोरे चना खुले में रखा हुआ था। वहीं सोमवार को हुई बारिश ने लाखों रुपए के चने को खराब कर दिया। दो दिन से खरीदी भी नहीं की गई थी बावजूद इसके खुले में रखे चने का परिवहन नहीं किया गया और न ही उसके लिए कोई सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। जिस कारण चना भीग गया। मामले को लेकर जब सचिव से बात की तो अपना पल्ला झाड़ते हुए उन्होंने चने को परिवहन करने की बात कही थी लेकिन नहीं किया गया इसमें वो क्या कर सकते हैं। वहीं खरीदी केंद्र प्रभारी शिशिर जादौन ने कहा कि मंडी सचिव से टीनशेड लगाने की मांग की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जिसेके चलते बारिश में यह चना भीग गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!