Press "Enter" to skip to content

विवाहिता ने कैरोसिन छिड़कर लगाई आग ,मौत | Kolaras News

कोलारस। इंदार थाना क्षेत्र के खतौरा कस्बे में अपनी ननद के घर पर पति के साथ रह रही एक विवाहिता ने कैरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने दो माह पहले ही एक बेटे को जन्म दिया था। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।  
रन्नौद के ग्राम धंधेरा निवासी सपना ( 27 ) पत्नी दिलीप जाटव ने सोमवार शाम 4 बजे खतौरा कस्बे में अपनी ननद के घर केरोसिन छिड़ककर खुदकुशी कर ली। पुलिस पूछताछ में परिजनों का कहना है कि सपना की दो माह पहले ही डिलीवरी हुई थी, जिसमें एक बेटे को जन्म दिया था। लेकिन डिलीवरी के बाद उसे रात में नींद नहीं आ रही थी। इस बीच जब शाम 4 बजे पति दिलीप घर के बाहर बच्चे को खिला रहा था। तभी सपना ने आत्मदाह कर लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!