Press "Enter" to skip to content

उपज तौलने को लेकर किसानों का हंगामा, हाइवे पर लगाया जाम | Kolaras News

शिवपुरी। शिवपुरी से अभी-अभी बड़ी खबर आ रही है। शिवपुरी रिलायंस पेट्रोल पंप के पास शिव शक्ति वेयरहाउस पर किसानों ने रोड पर चक्काजाम कर दिया। किसानों ने बताया कि पंजीयन होने के बाद भी उनके माल की तुलाई नहीं की जा रही थी जिससे परेशान होकर उन्होंने जाम लगा दिया। किसानों द्वारा किए गए हंगामे के कारण जाम लग गया और कई वाहन घंटों तक इस जाम के कारण फंसे रहे। मामले की जानकारी जैसे ही कलेक्टर को लगी तो उन्होंने एसडीएम सहित संबंधित अधिकारियों को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने किसानों से बातचीत की और मामले को सुलझाया जिसके बाद किसानों से जाम को खुलवाया गया। जीएम वायकेसिंह ने बताया कि कुछ किसान जो बाद में आए थे वह अपनी उपज को पहले तुलवाने को लेकर हंगामा कर रहे थे। जब कहा कि जिन्होंने पहले पंजीयन करवाया है पहले उनकी फसल तौली जाएगी उसके बाद आपकी फसल की भी तुलाई कर ली जाएगी। जिस पर किसान मांन गए और जाम खोल दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!