शिवपुरी। जिले के कोलारस अनुविभाग में पदस्थ एसडीएम आशीष तिवारी (आईएएस) का बुधवार को तबादला हो गया है। तिवारी को अपर कलेक्टर ग्वालियर के पद पर भेजा गया है। इसी के साथ कोलारस में एसडीएम का की कुर्सी खाली हो गई है। तबादला सूची में कोलारस को लेकर नया कोई डिप्टी कलेक्टर शिवपुरी जिले को नहीं मिला है। जबकि करैरा के एसडीएम सड़क हादसे में घायल होने की वजह से छुट्टी पर हैं। करैरा का प्रभार संयुक्त कलेक्टर केआर चौकीकर को दिया गया है।






Be First to Comment