Press "Enter" to skip to content

वन भूमि पर जुताई की सूचना पर पहुंची वन टीम पर हमला, आरोपित ट्रेक्टर छुड़ाकर भागे | Kolaras News

शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम सेजवारा में तालाब के पास िस्थ्ज्ञत वन भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर वहां जुताई शुरू कर दी जिसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को मिली तो वह मौके पर पहुंचे। टीम को मौके पर तीन ट्रेक्टर जुताई करते हुए दिखे जब आरोपितों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह वन टीम पर हमला कर ट्रेक्टर छेड़ाकर ले गए। 
पुलिस ने इस मामले में कोलारस रेंजर कृतिका शुक्ला की रिपोर्ट पर से तीन आरोपित रामभरोसी पुत्र भवूतसिंह यादव, इंद्रभान पुत्र ज्ञानसिंह यादव, बलवीर पुत्र तोफान यादव के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
जानकारी के अनुसार कोलारस रेंजर कृतिका शुक्ला को बीते दिनों सूचना मिली कि ग्राम सेजवारा में तालाब के पास पहाड़ी के पीछे िस्थत वन भूमि की जमीन पर आरोपित भरोसी यादव, इंद्रभान यादव और बलवीर यादव ने कब्जा कर लिया है और वह उस पर फसल बोने की तैयारी में है। जिसके लिए वह ट्रेक्टर से जुताई करवा रहे हैं। इस सूचना पर रंेजर कृतिका अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंची जहां से उन्होंने तीन ट्रेक्टर जमीन को जोतते हुए पकड़ लिए जिससे वहां मौजूद तीनों आरोपितों ने वन टीम पर हमला कर दिया और रेंजर सहित स्टाफ के साथ गाली-गलौंज करते हुए जबरन तीनों ट्रेक्टर छुड़ाकर ले गए। घटना के बाद रेंजर ने थाने में कार्रवाई के लिए आवेदन दिया जिसकी जांच करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!