Press "Enter" to skip to content

ग्राम पडोरा में भगवती से मांगी बाइक, नहीं दिया तो घर से निकाला | Kolaras News

शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेेत्र के तहत आने वाले ग्राम पडोरा में एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। महिला भगवती आदिवासी निवासी पड़ोरा ने बताया कि उसकी शादी राकेश आदिवासी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुरालीजन उससे बाइक की मांग कर रहे थे और उसेे पिता के यहां से दहेज में बाइक लाने को बोला। जब महिला ने ऐेसा करने से मना कर दिया तो उसेे प्रताड़ित किया और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद महिला अपने पिता के यहां आई और कोलारस थाने आकर ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने मामले में भागवती की शिकायत पर राकेश आदिवासी, मुलायम आदिवासी, चंद्रभान आदिवासी, हिना आदिवासी, चेेलाबाई आदिवासी, गोविंद आदिवासी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!