शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ढकरौरा में एक दूधिए को डेयरी संचालक से दूध की उधारी के रूपए मांगना महंगा पड़ गया। यहां दूधिए ने डेयरी संचालक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी जगतसिंह पुत्र गोलीलाल गुर्जर 64 वर्ष निवासी ग्राम ढकरौरा ने बताया हे उसका छोटा लड़का रविंद्र गुर्जर गांव के राजबहादुर गुर्जर की डेयरी पर दूध देने जाता है। शनिवार को जब उसका लड़का रविंद्र गुज्रर गांव के राजबहादुर के यहां दूध देने गया और उसने अपने दूध के उधारी के रूपए मांगे तो राजबहादुर ने रूपए देने से मना कर दिया। जिस पर रविंद्र ने उसकी डेयरी पर दूध नहीं दिया और दूध लेकर घर वापस आने लगा। इसी बात पर से राजबहादुर गुर्जर व उधम गुर्जर दोनों ने घर के दरवासजे के सामने गाली—गलौंज करना शुरू कर दिया। जब रविंद्र ने गाली देने से इंकार किया ते लाठी व लात—घूसों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment