Press "Enter" to skip to content

गुजरात से लौटा टेलर का परिवार, पत्नी को निकला कोरोना | Kolaras News

4 की रिपोर्ट नेगेटिव, मोहरा के स्कूल में किया था क्वारंटाइन
शिवपुरी। सोमवार शाम जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव महिला मिली हैं यह महिला अपने परिवार के 5 सदस्यों के साथ गुजरात से लौटी थी। इन्हें मोहरा के स्कूल में क्वारंटाइन किया गया था और आज महिला पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य महकमें ने उसे स्कूल में ही आइसोलेट कर दिया है। गुजरात की किसी फैक्ट्री में महिला का पति टेलरिंग का काम करता है। 29 मई को शिवपुरी के पडौरा चौराहे पर आने के बाद परिवारजन गांव पहुंचे थे।
जैसे ही गुजरात से परिवार ग्राम मोहरा पहुंचा तो यहां परिवार के लोगों को क्वारंटाइन किया गया और स्वास्थ्य महकमे को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और सैंपल लिए। इसके बाद इन्हें स्कूल में ही रहने की हिदायत दी गई थी, जबकि परिवार के सदस्य स्कूल में ही रह रहे थे।
टेलरिंग कर करता था परिवार की बसर, लॉकडाउन ने छीना रोजगार
लरिंग का काम कर किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले महिला के पति का कहना है कि लॉकडाउन ने उनसे उनका रोजगार छीन लिया है। फैक्ट्री में ताले डल गए। काम की आस नहीं बची तो वह लोग अपने गांव वापस आ गए।
जिला अस्पताल से दो मरीजों की हुई छुट्टी
जिले में आंकड़ा 13 तक जा पहुंचा है। मरीज ठीक भी हो रहे हैं। 4 मरीज पहले ही ठीक होकर घर पहुंच चुके हैंए जबकि सोमवार को दो और कोरोना मरीजों को घर भेज दिया गया। सीएमएचओ डॉण् शर्मा ने बताया कि आज जिन मरीजों को छुट्टी दी हैए उनमें पोहरी इलाके के मरीज सहित नरवर के एक मरीज को घर भेजा गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!