Press "Enter" to skip to content

पूर्व नायब तहसीलदार गुर्जर का फजीबाड़ा आया सामने, नाबालिग लड़की को बालिग बताकर बेच दी जमीन, 12 के खिलाफ केस दर्ज / Khaniyadhana News

शिवपुरी। इस वक्त की बड़ी खबर खनियाधाना से आ रही है। यहां शिवपुरी जिले के खनियाधाना में पूर्व में पदस्थ रहे विवादित नायब तहसीलदार का फर्जीवाड़ा सामने आया है इस मामले में नाबालिग लड़की को बालिक बनाकर अवैध तरीके से उसकी जमीन बेच दी गई मामला खनियाधाना के पोटा ग्राम का है जहां पर नाबालिक लड़की को बलिक बता कर अवैध तरीके से उसकी जमीन बेच दी गई मामले में पूर्व नायब तहसीलदार समेत 12 लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई

शिवपुरी जिले के खनियाधाना तहसील मैं न्यायालय के आदेश के बाद पूर्व नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर और 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दरअसल मामला खनियाधाना की पोटा ग्राम का है जहां पर नाबालिक लड़की को उसकी पैतृक जमीन उसके नाम करा देने का लालच देकर उससे कोरे कागजातों पर केवल हस्ताक्षर करा लिए गए। बाद में नाबालिक लड़की को यह पता चला कि वह जमीन तो बेच दी गई है तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। नायब तहसीलदार ने लोगों से षड्यंत्र करके इस लड़की को बालिग बता दिया और फर्जी विक्रय पत्र बनाकर जमीन को बिक्री का नामांतरण भी करा दिया। जमीन रतन और पूरन सिंह नाम के व्यक्ति को बेची गई और इसी बेचने में रजिस्ट्री लेखक सहित अरुण सिंह गुर्जर व पटवारी मनोज नागर द्वारा प्रमुख भूमिका निभाई गई। लड़की ने इस पूरे मामले की शिकायत खनियाधाना थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद लड़की ने न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जिसके आधार पर नायब तहसीलदार अरुण सिंह गुर्जर समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच होती है तो कई बड़े नाम भी इस मामले में शामिल निकल सकते हैं

More from KhaniyadhanaMore posts in Khaniyadhana »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!